मुरादाबाद : एडीजी व डीआइजी ने एसपी रामपुर के कंधे पर लगाया स्टार

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर के एसपी व वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को पदोन्नति मिली है। बरेली जोन के एडीजी प्रेमचंद्र मीणा व मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर ने शनिवार को उनके कंधे पर दूसरा स्टार लगाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं। रामपुर एसपी ने बताया कि शासन ने उन्हें सलेक्शन ग्रेड से नवाजा है।

 डीआईजी कार्यालय पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने उनके कंधे पर स्टार लगाया। रामपुर एसपी वर्ष 1991 बैच के पीपीएस अफसर हैं। वर्ष 2010 में उन्हें आईपीएस अफसर के रूप में प्रमोशन मिला। आईपीएस अशोक कुमार रामपुर से पहले फिरोजाबाद के एसएसपी व कासगंज एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मुरादाबाद की नवीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : धर्मांतरण के दबाव पर फंदे से झूली थी युवती, प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ का प्रतिनिधिमण्डल : कर्मचारियों की समस्या पर हुई बात
IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती
YEIDA ने लॉन्च की हाउसिंग स्कीम : जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट पाने का सुनहरा मौका, जल्द ही शुरू की जाएगी प्रक्रिया
गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ कॉलेज में कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा