बहराइच: बख्शीपुरा वासियों ने मांगी रेलवे क्रासिंग 41 सी व सीवेज लाइन
जिले के जन प्रतिनिधियों से भी मांगा सहयोग
बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला नई बस्ती बक्शीपुरा के निवासियों ने बैठक कर जनप्रतिनिधियों से रेलवे क्रासिंग 41 सी व सीवेज लाइन की मांग रखी है। जिससे मोहल्ले के लोगों को समस्या का समाधान मिल सके।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनीराम वर्मा ने कहा हमारे मोहल्ले में 17000 आबादी का जीवन नरक हो चुका है। बच्चों को स्कूल जाने व मरीजों को अस्पताल जाने में काफी चक्कर लगाना पड़ता है। रेलवे क्रासिंग 40 सी भी बंद होने जा रही है आगे और समस्या बढ़ने जा रही है। मोहल्ले के समाजसेवी रमेश त्रिपाठी ने कहा हम अपनी समस्याओं को लेकर पीआइएल दाखिल करेंगे। मोहल्ले में जनजागरूकता अभियान चलायेंगे। आगामी दिनों में हर जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्या के समाधान हेतु चर्चा की जायेंगी। बैठक में मनीराम वर्मा को जनसंपर्क अभियान और अधिवक्ता रमेश पाठक को पीआइएल की जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक में सभासद दुर्गेश पांडेय, शिवांकर शुक्ला , अरुण कुमार मिश्र, राधेश्याम सिंह, बृजेश शर्मा, मनीष पाठक, दीनानाथ, मिन्टू, राधाकृष्ण पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, जनार्दन प्रसाद मिश्र, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सत्यदेव मिश्र, एस के श्रीवास्तव, ओ पी पांडेय , पी के सिंह, विष्णु भूषण मिश्र, महेश कुमार पाठक, एस सी शुक्ला, सन्तोष त्रिपाठी, विपिन शुक्ला, दुर्गा प्रसाद निषाद, राजकुमार गुप्ता, दीनानाथ वर्मा समेत सैकड़ों मोहल्लावासी उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें -CM योगी ने किया UP विधानसभा की डिजिटल गैलेरी का उद्घाटन, प्रदेश की संस्कृति की मिलेगी जानकारी
