संभल: चारपाई के नीचे परात में रखी आग से जलकर बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तकिये में रखी 80,000 की नकदी भी जलकर नष्ट, पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया

संभल/धनारी, अमृत विचार। चारपाई के नीचे परात में रखी आग की चपेट में आकर बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से तकिये में रखे 80,000 रुपये भी जल कर नष्ट हो। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
 
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली के जसवंत सिंह (95 वर्ष) बेटों से अलग रहता था। रविवार को सुबह सात बजे बुजुर्ग शौच के लिए गया। फिर कमरे में चारपाई पर ही बैठ गया। हल्की ठंड लगी तो उसने परात में सुलग रही आग को चारपाई के नीचे खिसका दिया। इस बीच  बड़े बेटे महेंद्र सिंह की पत्नी सावित्री बुजुर्ग को चाय दे गई। चाय पीकर बुजुर्ग फिर चारपाई पर सो गया। 

चारपाई के नीचे परात में रखी आग से उठी चिंगारी रजाई और कपड़ों में लग गई।  कुछ देर बाद कमरे से धुंआ उठने पर लोगों ने शोर मचाया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।  मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुजुर्ग की जलकर मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग की चारपाई पर लगे तकिये में  80,000 रुपये रखे थे। परिजनों ने बताया कि आग की घटना में नकदी भी जल गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

संबंधित समाचार