उन्नाव में बर्थ-डे का जश्न मनाते समय गिरा डूडा कालोनी का छज्जा, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। उन्नाव की सदर कोतवाली अंतर्गत डूडा कालोनी में दोस्त के जन्मदिन का जश्न मना रहे युवक अचानक छज्जा गिरने से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। जबकि दो को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया गया है। हैलट में इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एबी नगर कालेज रोड निवासी दिलीप पुत्र सुधीर की कांशीराम चौकी क्षेत्र में डूडा कालोनी भी है। रविवार को वह अपने साथी अभिषेक का बर्थ-डे मनाने मोहल्ले के संदीप के साथ पहुंचा था। तीसरी मंजिल पर दिलीप की कालोनी में बर्थ-डे का जश्न चल रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे आ गिरा। उसके साथ ही तीनों जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। जबकि, दिलीप व अभिषेक को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। जहां पर दिलीप की मोत हो गई। घटना की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीएमओ डा. सत्य प्रकाश व सदर कोतवाल राजेश पाठक व दमकल की टीम भी जिला अस्पताल पहुंची और घायलों से बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : खुफिया विभाग ने शुरू की 'बाहरी' लोगों की जांच

संबंधित समाचार