बरेली: बीजेपी ने सिर्फ अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस ने रविवार को फरीदपुर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ सपा-बसपा पर भी जमकर निशाना साधा। कहा, भाजपा सरकार सिर्फ अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। इस सरकार से जनता के भले की उम्मीद करना बेमानी है। कांग्रेसियों ने जनसंवाद कर लोगों को राहुल गांधी का भी संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भाजपा कके शासन में हर वर्ग लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है। युवा वर्ग बेरोजगारी से जूझ रहा है और व्यापारी वर्ग नए-नए टैक्स से। देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उसे सिर्फ सपने दिखाकर लूटा गया, फायदा सिर्फ अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाया गया। उन्होंने कहा फरीदपुर काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। लंबे समय से प्रदेश में सपा, बसपा और भाजपा की सरकार रही। उसके बाद भी फरीदपुर का विकास नहीं हो पाया। लोगों की उम्मीद अब सिर्फ कांग्रेस से है।

कांग्रेस नेता प्रो. अलाउद्दीन खान ने कहा की भाजपा की सरकार जब से देश और प्रदेश की सत्ता में आई है, तब से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। विशाल सागर ने कहा कि फरीदपुर काफी पिछड़ा क्षेत्र है, न यहां संपर्क मार्ग बने हैं और न स्वास्थ्य सेवाएं हैं। इस मौके पर जिला महासचिव कमर गनी, मंगल बाबू, ब्लॉक अध्यक्ष रोआफ अहमद, जिला महासचिव प्रदीप जायसवाल, जिला सचिव उस्मान खान, यासीन अंसारी, नेता तनवीर अहमद, सलमान खान, असलम, मेराज, राजू, मो. यूसुफ, हिमायू, राशिद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: दरवाजे के सामने से निकलने पर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार