मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट परिसर बाइक चुरा ले गए शातिर चोर
मुरादाबाद। शातिर चोरों पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे से वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। बेखौफ चोरों ने कचहरी परिसर से बाइक चुरा ली। जबकि इसी परिसर में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय हैं, फिर भी चोरों के हौसले बुलंद हैं।
सिविल लाइंस क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल चोरों ने चुरा ली। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार हरथला निवासी फईम ने बताया कि 10 जनवरी को वह किसी काम से कचहरी गए थे। उसने अपनी मोटरसाइकिल जिलाधिकारी कार्यालय में सभागार के पास खड़ी दी और अंदर चला गया।
थोड़ी देर बाद लौटा तो बाइक गायब थी। तलाशने के बाद न मिलने पर पुलिस से शिकायत की। कई दिन चक्कर कटवाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से चोर की तलाश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- संभल: हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत, दो मजदूर झुलसे
