DadaSaheb Phalke Awards 2023 : 'द कश्मीर फाइल्स' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, रणबीर-आलिया बेस्ट एक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस बहुप्रशंसित फिल्म को पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया

मुंबई। दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2023 में फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' को शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस बहुप्रशंसित फिल्म को पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।

अग्निहोत्री ने पुरस्कार जीतने पर इसे आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को और देश की जनता के आशीर्वाद के लिए समर्पित है। इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर, रणबीर कपूर, वरुण धवन, ऋषभ शेट्टी और अभिनेत्री रेखा सहित कई लोगों ने भी पुरस्कार जीते। एसएस राजामौली की आरआरआर को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।

मेगा स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र पार्ट वन - शिवा में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। 

फिल्म भेडिया में वरुण धवन ने ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ का पुरस्कार जीता, जबकि अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स में अपने अभिनय के लिए ‘मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता। दिग्ग्ज अभिनेत्री रेखा को फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें :  Pathaan Box Office Collection : 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनीं पठान

संबंधित समाचार