Fatehpur Murder : बेटे ने साथी के साथ मिलकर पिता की धारधार हथियार से की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बेटे ने पिता की हत्या।

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में बेटे ने साथी के साथ मिलकर पिता की धारधार हथियार से हत्या कर हाईवे किनारे शव फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur Murder खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव में नसेड़ी बेटे ने साथी के साथ मिलकर पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंक दिया। घटना के पूर्व बताते है पिता से झगड़ा भी हुआ पुलिस ने आरोपी बेटे को  हिरासत में पूछताछ शुरू की है। दूसरे बेटे की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। 

कोतवाली क्षेत्र के कटोंघन गांव निवासी 65 वर्षीय बचान सिंह पुत्र स्व. बलदेव सिंह का शव रात 12 बजे नेशनल हाईवे के किनारे मिला। बताया जा रहा है कि रात को मृतक के बड़े पुत्र संजय गांव के रामविशाल पुत्र बोली ने मृतक बचान को के साथ मिलकर एक साथ बैठकर शराब पी थी। जिसके बाद आपस में इनका झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान बचान के सर पर किसी औजार से प्रहार किया गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद शव को नेशनल हाईवे पर फेंक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी रामकुमार नाम के व्यक्ति ने दी थी। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। खागा के डिप्टी एसपी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार