Fatehpur Religion Conversion : पादरी की गिरफ्तारी के लिए Bihar जाएगी SIT, VC को गिरफ्तार करना बना चुनौती
Fatehpur Religion Conversion फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले में पादरी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम बिहार जाएगी।
Fatehpur Religion Conversion फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले में पादरी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम बिहार जाएगी। वहीं, शुआट्स के वाइंस चांसलर का नेपाल में कनेक्शन मिला। उधर, वीसी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur Religion Conversion शहर के देवीगंज के इंडियन प्रेस बिटेरियन चर्च के मुख्य मुख्य पादरी को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी बिहार जाएगी। पुलिस को पता चला है कि मुख्य पादरी विमल ढिल्लो बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। इसने सबसे पहले बिहार में ही बड़े पैमाने पर धर्मांतरण शुरू किया था।
उसके बाद इसका नेटवर्क प्रयागराज एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी शुआट्स से जुड़ गया और फिर मास्टरमाइंड वीसी के जरिए पूरे यूपी में अपना नेटवर्क बनाने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल में अब इसके नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
जिले में ईसाई धर्मांतरण के मामले को लेकर पुलिस की जांच-पड़ताल में अब वह तेजी नहीं दिख रही, जो शुरू में थी। पुलिस की टीमें उन आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में हैं, जो इस धर्मांतरण की कड़ी से जुड़े हैं। धर्मांतरण के इस खेल में ऐसे लोग शामिल हैं, जो मुकदमा दर्ज होने के बाद भूमिगत हो गए हैं।
पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है, मगर कामयाबी नहीं मिल रही। देवीगंज चर्च का पादरी विमल ढिल्लो बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। उसने शुआट्स के साथ मिलकर जिले में भारी पैमाने पर ईसाई धर्मांतरण की रणनीति तैयार की थी।
लोगों को प्रलोभन देने और फंडिंग की व्यवस्था को लेकर विमल ढिल्लो ने एक रणनीति के तहत काम शुरू किया था। इसके लिए बाकायदा उसने प्रयागराज एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से संपर्क बनाया। बताते हैं कि प्रयागराज एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वीसी बी. लाल ही ईसाई धर्म को बढ़ावा देने के लिए बिहार से विमल ढिल्लो को यूपी लाए थे और फतेहपुर के देवीगंज स्थित चर्च का पादरी बनवाकर अपने मकसद को पूरा करने का जिम्मा सौंपा था।
इसके लिए बाकायदा वेतन के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थी। पादरी के इशारे पर प्रभावशाली लोग जुड़े थे, जो धर्मांकरण की गतिविधियों को संचालित कर रहे थे।
शुआट्स के वीसी का नेपाल से कनेक्शन
ईसाई धर्मांतरण के मामले में शुआट्स के वीसी बी. लाल समेत तमाम लोग नामजद हैं। पुलिस के लिए इनकी गिरफ्तारी किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि शुआट्स के वीसी का नेटवर्क नेपाल से जुड़ा है। मौजूदा समय में वह अपने साथियों के साथ नेपाल में ही है। एसआईटी उस ठिकाने का भी पता लगा रही है, जहां मास्टरमाइंड शरण लिए है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी जल्द ही नेपाल रवाना होगी। इसके लिए एसआईटी में तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है।
गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
ईसाई धर्मांतरण के मामले में दर्ज मुकदमे में लगभग डेढ़ सौ लोग नामजद आरोपी बनाए गए हैं। अभी भी पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस लगातार इस प्रयास में है कि आखिर इन आरोपियों तक कैसे पहुंचा जाए। पुलिस की रणनीति बनते ही फेल हो जाती है, यही वजह है कि पुलिस को अभी तक कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी।
धर्मांतरण के मामले के जो भी आरोपी हैं, उन सभी की गिरफ्तारी होगी। इसके लिए टीमें लगी हैं। यदि वह कोर्ट में समर्पण करते हैं तो पुलिस उन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। यह पता लगाना जरूरी है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर फंडिंग कहां से की गई।- वीर सिंह, सीओ सिटी
