Farrukhabad Murder : युवक की गोली मारकर हत्या कर शव खेत में फेंका, एसपी ने खुलासे के लिए टीम की गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Farrukhabad Murder फर्रुखाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या।

Farrukhabad Murder फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बदमाश ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक आठ दिन पूर्व भतीजी के घर जाने के लिए घर से निकला था। वहीं, एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। Farrukhabad Murder आठ दिन पूर्व भतीजी के घर जाने के लिए घर से निकले युवक का शव बुधवार को गांव के पास खेत में पड़ा मिला। शव पड़ा होने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। युवक के गोली मारी गई है। हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी ने टीम गठित कर दी है। 

मऊदरवाजा थाने के गांव नगला डाल निवासी सौदान सिंह (35) मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव वीरबल नगला निवासी भतीजी के घर जाने के लिए आठ दिन पूर्व घर से निकला था। वह भतीजी के घर नहीं पहुंचा। इससे परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

बुधवार सुबह गांव के ही पास खेत में सौदान सिंह का शव पड़ा मिला। शव पड़े होने की जानकारी से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ प्रदीप सिंह, मऊदरवाजा एसओ आमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का चेहरा कुचला हुआ था और गोली मार कर हत्या होना बताया जा रहा है।

परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। शव को देखकर रोने बिलखने लगे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य के लिए नमूना लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। मां रामबेटी ने पुत्र सौदान सिंह घर से 30 हजार रुपये लेकर गए थे। पुत्र के एक साल का बेटा है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। एसपी ने हत्या का खुलासा किए जाने के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

संबंधित समाचार