बाराबंकी: परीक्षा देने के लिए निकले छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत
अमृत विचार, बाराबंकी। घर से परीक्षा देने के लिए निकला 12 वीं का छात्र रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने दुर्घटना करने की आरोपित रोडवेज की अंडरटेकिंग बस को कब्जे में ले लिया है।
थाना जैदपुर के टाड़पुरवा निवासी सुरेश चंद्र विश्वकर्मा का 18 वर्षीय पुत्र विमल कुमार थाना सफदरगंज के सहयोगी सहनशील इंटर कॉलेज का 12वीं का छात्र है। सहयोगी सहनशील इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी थाना सफदरगंज के ही फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज में अपनी बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे है। जहां बुधवार को प्रथम पाली चित्रकला की परीक्षा पूर्ण हुई। जिसमें सम्मिलित होने के लिए विमल प्रातः साढे 7 अपने घर निकला।
रास्ते में थाना जैदपुर के सहजादपुर के पास पहुंचने पर एक रोडवेज अंडरटेकिंग बस से उसकी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में विमल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर पहुंचे परिजन युवक के शव को देखकर जोर-जोर से रोने लगे।
जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आई। यहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि विमल गलती से घर में परीक्षा का प्रवेश पत्र भूल गया था। जिसे लेने के लिए उसे दोबारा घर आना पड़ा। घर से वापसी के दौरान जैदपुर से सफदरगंज जाने वाली सड़क पर शहजादपुर के पास एक बस चालक ने विमल को ठोकर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-UP Budget 2023: काली शेरवानी पहन विधानसभा पहुंचे अखिलेश और सपा विधायक, कहा- हुजूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में...
