हरदोई: ड्यूटी को लेकर सफाई नायक व कर्मचारी में मारपीट
मल्लावां / हरदोई, अमृत विचार। नगर में सफाई ड्यूटी को लेकर सफाई नायक व सफाई कर्मियों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हुए । पुलिस ने दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया ।
गुरुवार को रिंकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी नीलम नगर पालिका में सफाईकर्मी है । सुबह ड्यूटी लगाने क़े समय सफाई नायक मुन्ना लाल ने गैंग में ड्यूटी लगा दी इसको लेकर जब बीमार होने क़े चलते आपत्ति की तो उसे गाली गलौज कर मारा पीटा । जब मेरे भाई रामू बचाने दौड़े तो मुन्नालाल, पारस, राहुल साहूल, पवन ने मिलकर हमला कर फवड़ा मारकर घायल कर दिया । पुलिस ने 6लोगों क़े विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया ।
वहीं दूसरे पक्ष के मोहल्ला सगरा निवासी मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया सुबह हाजरी लगाने को लेकर रिंकू, रामू ,श्याम ,सोनू गाली गलौज करने लगे । इस बात का जब मेरी पत्नी सुनीता व लड़के पवन ने मना किया तो उसे मारा पीटा जिससे तीनों के चोटें आई हैं । पुलिस ने मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया ।
ये भी पढ़ें - चित्रकूट: अवैध संबंधों के चलते हुई थी निखिल की हत्या, नमक डालकर जमीन में गाड़ा शव
