अयोध्या: जुलाहापुर स्पोर्टिंग क्लब ने जीता सोहंसा चैलेंज कप क्रिकेट का खिताब
अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली में चल रही सोहंसा चैलेंज कप क्रिकेट का खिताब जुलाहापुर स्पोर्टिंग क्लब ने जीत लिया। जुलाहापुर स्पोर्टिंग क्लब ने गुज़रनपुरवा इलेवन को 8 विकेट से पराजित कर जीत हासिल की। इसके पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुज़रनपुरवा इलेवन ने 42 रन बनाए जिसमें मुकेश ने सर्वाधिक 23 रनो का योगदान रहा।
जवाब में जुलाहापुर स्पोर्टिंग क्लब ने लक्ष्य तीसरे ओवर में ही प्राप्त कर लिया। जिसमें शिवम् के सर्वाधिक 30 रन नाबाद रहे। मैन आफ द मैच शिवम् चुने गए। मुख्य अतिथि सपा नेता एहसान मो. अली चौधरी शहरयार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
चौधरी शहरयार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की युवा प्रतिभाएँ सामने आती हैं।गाँव में खेलों के आयोजनों के लिए सरकार को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करानी चाहिए। इस अवसर पर आयोजक सौरभ सिंह, मक़बूल, सभासद मो इद्रीस, परवेज़ अहमद, अमीर अहमद खां, राशिद मजीद सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाजार गई युवती लापता, युवक नामजद
