UP Board Exam 2023 : कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, 3242 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
UP Board Exam 2023 कानपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई संपन्न।
UP Board Exam 2023 कानपुर में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा में 3242 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कानपुर, अमृत विचार। UP Board Exam 2023 यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा में 3242 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में 45695 में से 42433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में बने ऑनलाइन कंट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षा को देखा। उधर, दूसरी पाली में 10वीं की मानव विज्ञान में परीक्षा में पंजीकृत एक छात्र ने परीक्षा दी। वहीं, पहली पाली में 10वीं के कृषि विषय की परीक्षा में 116 में 98 उपस्थित और 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
