बरेली: NCC कैडेट ने जाने मोटे अनाज के फायदे, कृषि अधिकारी ने बताए इसके लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मोटा अनाज अंतराष्ट्रीय वर्ष पर एनसीसी कैडेटों को बरेली कॉलेज में सेमीनार के जरिये जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि मोटे अनाज अन्य अनाजों की तुलना में सस्ते होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भारत के ग्रामीण इलाको में सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं, लेकिन उत्पादन घटने और प्रचार बढ़ने से इसकी रेट अब थोड़े महंगे होने लगे हैं।

मोटे अनाज में पाए जाने वाले तत्व 
मोटे अनाजों में मिनरल, विटामिन, एंजाइम और इन सॉल्युबल फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। इनमें मैक्रो और माइक्रो जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं इनमें बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता आदि खनिज लवण भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को पोषण की जरूरत पूरी होती है। 

मोटे अनाजों के सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। इन्हें खाने वाले लोगों में मोटापा, दिल की बीमारी, पाचन की समस्या कम होती है। इसके साथ ही ये कंट्रोल, एनीमिय, डायबिटीज से भी लड़ने में सहायक होते हैं। मोटे आनाज शरीर में कैल्शियम का कमी पूरा कर हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही सर्दियों में शरीर को रखता गर्म रखते हैं। एक समय था हम लोग मोटा अनाज का सेवन करते थे। यह गेंहू के आटे से ज्यादा कारगर है।

ये भी पढ़ें- बरेली: लाखों जिंदगी पर भारी है कुत्ते-बंदरों का खौफ... हल्के में मत लीजिए

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज