अयोध्या: भरतकुंड सरोवर में डूबकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के पूराकलंदर निवासी एक युवक की स्नान के दौरान भारतकुंड सरोवर में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि थाना पूराकलंदर क्षेत्र के बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भाई भरत की तपोभूमि स्थित ऐतिहासिक भारत कुंड में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन था। इसी कार्यक्रम में शिरकत …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के पूराकलंदर निवासी एक युवक की स्नान के दौरान भारतकुंड सरोवर में डूबने से मौत हो गई।
बताया गया कि थाना पूराकलंदर क्षेत्र के बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भाई भरत की तपोभूमि स्थित ऐतिहासिक भारत कुंड में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन था। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गंजा के निवासी रामसागर गौड का 20 वर्षीय पुत्र शुभम भी आया था। अपने मामा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के बाद वह भरतकुंड सरोवर में नहाने के लिए पहुंच गया।

स्नान के दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा तो चीज पुकार के बाद आसपास के लोग दौड़े और मशक्कत कर उसको बाहर निकाला। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पूरा कलंदर थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार