Rajasthan SET Exam 2023 : राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की डेट बदली, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

जयपुर। राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 (Rajasthan SET Exam 2023) की डेट बदल दी गई है। अब इस परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2023 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा की ओर से किया जाएगा। पहले इस परीक्षा का आयोजन 19 मार्च 2023 को किया जाना था। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट ggtu.ac.in पर नोटिस भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें - Aircraft पर आसमान से बिजली कैसे गिर सकती है ? पता चल गया 

यह एग्जाम विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता परीक्षा है। प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा डेट में बदलाव किया गया है। परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों ही पेपर में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभी एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जानें की संभावना है।

ऐसे करें चेक: सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ggtu.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए SET 2023 पर क्लिक करें।
अब यहां दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
परीक्षा की संशोधित डेट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन राज्य में 10 वर्षो के बाद किया जा रहा है। सके पहले यह एग्जाम साल 2013 में हुआ था। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चली थी। कुल 29 विषयों का एग्जाम होगा. पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा।

पहले पेपर मे 100 नंबरों के 50 प्रश्न होंगे और दूसरे पेपर में 100 प्रश्न 200 अंकों के पूछे जाएंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पूर्व में जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - ICSI Result 2022: ICSI CS दिसंबर 2022 का रिजल्ट जारी, जानिए किसने किया टॉप

संबंधित समाचार