लखनऊ: लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के बसों से रवानगी पर फिल्म तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर, कोचिंग छात्र-छात्राएं व अन्य राज्यों के काम कर रहे लोगों को रोडवेज बसों से पहुंचाए जाने की विषय परिस्थितियों पर फिल्म बनाई गई है। ये फिल्म परिवहन निगम के सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के महामंत्री जसवंत सिंह की बेटी कीर्तिका चौहान ने बनाया है। सेवा भाव …

लखनऊ, अमृत विचार। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर, कोचिंग छात्र-छात्राएं व अन्य राज्यों के काम कर रहे लोगों को रोडवेज बसों से पहुंचाए जाने की विषय परिस्थितियों पर फिल्म बनाई गई है। ये फिल्म परिवहन निगम के सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के महामंत्री जसवंत सिंह की बेटी कीर्तिका चौहान ने बनाया है। सेवा भाव के जरिए इस साहसिक काम को फेम ऑर्गनाइजर की ओर से सजीव चित्रण किया गया है। फिल्म का नाम ‘JOURNEY FROM ROADS TO HOME’ रखा गया है।

इस फिल्म में रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के दौरान दिए गए योगदान को कोरोना योद्धाओं के रूप में फिल्माया है। 12 मिनट की लघु फिल्म को देखने के बाद परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और एमडी डॉ. राजशेखर की ओर से बेहतर बताया गया। वहीं गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ प्रदर्शित करते हुए कर्मचारी संघ फिल्म बनानी वाली टीम को सम्मानित करेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज