बरेली: आधे शहर में ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’
बरेली,अमृत विचार। बिजली विभाग की कारगुजारी शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। इंटरनेट और बिलिंग कंपनी में साफ्टवेयर की दिक्कतों की वजह से हजारों उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। हालांकि मीटरों मे सप्लाई होने से उपभोक्ता चौंक गए। ऐसे में, लोगों ने बिजली अधिकारियों के नंबरों पर संपर्क साधा। लेकिन बीएसएनएल के खराब नेटवर्क …
बरेली,अमृत विचार। बिजली विभाग की कारगुजारी शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। इंटरनेट और बिलिंग कंपनी में साफ्टवेयर की दिक्कतों की वजह से हजारों उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। हालांकि मीटरों मे सप्लाई होने से उपभोक्ता चौंक गए। ऐसे में, लोगों ने बिजली अधिकारियों के नंबरों पर संपर्क साधा। लेकिन बीएसएनएल के खराब नेटवर्क की वजह से संपर्क नही हो सका।
मंगलवार शाम को शहर के स्मार्ट मीटर लगे हजारों मकानों में अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई। हालंकि उनके मीटर में सप्लाई आ रही थी। लोग जनप्रतिनिधियों से लेकर बिजली अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान हल करने की मांग करने लगे। बाद में पता लगा कि लखनऊ मुख्यालय से आई तकनीकी खराबी की वजह से यह दिक्कत पैदा हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि यूपीपीसीएल के साफ्टवेयर की वजह से कुछ उपभोक्ताओ की सप्लाई ठप है। उपभोक्ता अपने पंजीकृत बिजली मीटर संख्या नोट करा दें। सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके बावजूद देर रात तक सैकड़ों उपभोक्ताओ की सप्लाई शुरू नही हुई। इससे लोगों के इंवर्टर डाउन होने से उन्हें गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाम से छह बजे से अचानक मीटर में बिजली आ रही थी। मगर घर में बिजली की सप्लाई नहीं आ रही थी। बाद में शिकायत करने के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। -सुनीता शर्मा, दामोदर पुरम कॉलोनी, सुभाषनगर
घर में अचानक से बिजली की सप्लाई बंद हो गई। जबकि मीटर में बिजली आ रही थी। उसके बाद लाइट वाले को दिखाया। देर रात तक बिजली न आने से इंवर्टर भी डाउन हो गया। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। -राजेश्वरी देवी, कर्मचारी नगर
मकान में बिजली की सप्लाई बंद होने से अंधेरा छा गया। उसके बाद आंवला सांसद के मीडिया प्रभारी को मामले की जानकारी दी तो पता लगा कि लखनऊ मुख्यालय से ही दिक्कत है। बाद में बिजली सही हो गई थी। -रजत कटियार, गणेशनगर
“ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पीएस को बरेली की बिजली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने बिजली समस्याओं के निस्तारण को सीधे मांध्याचल के एमडी से संपर्क साधने के बाद उपभोक्ता के कनेक्शन की संख्या नोट कराकर सप्लाई शुरू कराई।” -राहुल कश्यप, मीडिया प्रभारी, सांसद आंवला
“मुख्यालय से आई दिक्कत की वजह से स्मार्ट मीटर डिश कनेक्ट हो गए थे। बाद में सभी को धीरे-धीरे सही करा दिया गया।“ -तारिक मातीन, चीफ इंजीनियर, बिजली विभाग
