शहर में रोज वितरित होंगे 10 हजार मास्क: महापौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसे देखते हुए महापौर डा. उमेश गौतम, शहर विधायक डा. अरुण कुमार व पार्षद गणों ने संयुक्त रूप से मिलकर मास्क वितरण अभियान चलाया।मास्क वितरण अभियान की शुरुआत सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से …

बरेली, अमृत विचार। शहर में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसे देखते हुए महापौर डा. उमेश गौतम, शहर विधायक डा. अरुण कुमार व पार्षद गणों ने संयुक्त रूप से मिलकर मास्क वितरण अभियान चलाया।मास्क वितरण अभियान की शुरुआत सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से की गई। इस दौरान चार ई-रिक्शा वाहनों से आम जन को मास्क लगाने को लेकर जागरूक किया गया।

इस दौरान महापौर डा. उमेश गौतम ने बताया कि शहर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, सब्जी विक्रेता, आटो चालक, रेहड़ी लगाने वाले रोज कई लोगों के संपर्क में आते हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शहर में रोज 10,000 मास्क निशुल्क वितरित किए जाएंगे। वहीं, शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने लोगों से मास्क लगाने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पूर्व उप सभापति अतुल कपूर, व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा, अमित भारद्वाज, पार्षद जीतू देवनानी और राजू मिश्रा, मुकेश सिंघल, हितेश शर्मा, सुभाष पांडेय आदि लोग मौजूद रहें।

संबंधित समाचार