सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ: भगवंत मान ने कहा, सिसोदिया ‘सत्य की लड़ाई’ लड़ रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि पूरा देश सिसोदिया के साथ है, जो सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। मान ने ट्वीट किया, मनीष जी आप सत्य की लड़ाई लड़ रहे हो, पूरा देश आपके साथ है. लाखों बच्चों का प्यार आपके साथ है।

उन्होंने कहा, हम सब उस व्यक्ति के साथ हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि सिसोदिया राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीबीआई कार्यालय पहुंचे। 

ये भी पढ़ें- पुलवामा में कश्मीरी पंडित की हत्या गंभीर चिंता का विषय: गुलाम नबी आजाद

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव