लखनऊ : काठमांडू जा रही दो फ्लाइटों की आपातकालीन लैडिंग
मौसम सही होने के चलते दोनों उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गया डायवर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली से काठमांडू जा रही दो फ्लाइटों को एटीसी ने लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया। इसमें एक फ्लाइट विस्तारा और दूसरी इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय सेवा की है। विस्तारा की फ्लाइट में कू मेंबर समेत 170 तथा इंडिगो की फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक विस्तारा की उड़ान संख्या यूके-155 दिल्ली से रविवार दोपहर 1:55 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुई। इसे शाम चार बजे काठमांडू में लैंडिंग करना था। इसी तरह इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-33 दोपहर में 1:30 बजे नई दिल्ली से ऑफ हुई। इसे शाम 3:55 बजे काठमांडू पहुंचना था। दोनों फ्लाइटें समय पर थीं, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से दोनों विमानों को लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया । देर शाम मौसम सही होने पर दोनों विमानों ने काठमांडू के लिए उड़ान भरी। इस बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : स्पेशल ट्रेनों से मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
