बाराबंकी में भाजपा नेता ने कृषि विज्ञान केंद्र कर्मचारी को जमकर पीटा, Video Viral  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसान मेले में आमंत्रित ना किए जाने से थे नाराज

अमृत विचार ,हैदरगढ़ /बाराबंकी। भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने एक कर्मचारी को कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ किसान मेले के कार्यक्रम में पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  

 सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में कृषि मेला का आयोजन किया गया था जिसमें दोपहर करीब  एक बजे  भाजपा पूर्व विधायक स्वर्गीय सुंदरलाल दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने केवीके हैदरगढ़ के आशुलिपिक आलोक कुमार सिंह से अभद्रता करने लगे। कर्मचारी के विरोध  करने पर पंकज दीक्षित ने कर्मचारी को कुर्सी लेकर उसके  सिर पर मारा । उसके बाद  कर्मचारी को दोनों हाथों से पकड़ कर  जमीन पर पटक दिया। यह देख  किसान मेले में अफरा-तफरी व हड़कंप मच गया मेले में उपस्थित अधिकारी व नेता  लोग भी हंगामा देखकर सन्न रह गए। 

कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ अश्वनी कुमार सिंह और अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। जिनके हस्तक्षेप से कर्मचारी की जान बची। मामले की पीड़ित ने कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस को केवीके के वैज्ञानिकों के संग जाकर तहरीर दी हैं  वहीं भाजपा नेता  व पूर्व चेयरमैन हैदरगढ़ पूजा दीक्षित के पति पंकज दीक्षित ने भी कोतवाली पुलिस को  कर्मचारी आलोक के विरुद्ध मुकदमा लिखे जाने की तहरीर दी है 

कर्मचारी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि मैं कैंसर से पीड़ित चल रहा हूं और मेरा इलाज कैंसर अस्पताल में चल रहा है भाजपा नेता पंकज दीक्षित पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल दीक्षित किसान मेला के दौरान परिसर में आए और मुझसे जमकर गाली गलौज  किया। विरोध करने पर कुर्सी मेरे सिर पर मारा ।उसके बाद मुझे उठा कर जमीन पर पटक दिया। साथ  के कर्मचारियों व कृषि वैज्ञानिकों के हस्तक्षेप से मेरी जान बची है बताया कि मुझे जान से मारने की धमकी पंकज दीक्षित के द्वारा दी गई है । मेरे जान का खतरा उत्पन्न हो गया है मैं बहुत डरा सहमा हूं। चौकी क्योंकि पंकज दीक्षित के द्वारा पूर्व में हैदरगढ़ सीओ  रहे एसके राय  से अभद्रता की गई थी व दारोगा शीतला प्रसाद मिश्र पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया था और रिवाल्वर निलंबित किया गया था। 

वही भाजपा नेता पंकज दीक्षित का कहना है कि कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि मेला में यहां के विज्ञानियों द्वारा  फर्जी  किसानों को सूचना देखकर व  भाड़े के किसान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं को किसान मेले में बुलाकर कोरम पूरा किया जाता है। बताया  कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय मेला में आने का निमंत्रण नहीं दिया गया। जिसके विषय में मैं कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों से पूछने जा रहा था तभी रास्ते में मुझे आलोक सिंह   रोक कर अभद्रता करने लगे और मुझे मारने के लिए हमलावर हुए। आलोक सिंह से अपनी  आत्मरक्षा  करने के लिए मैंने उनके ऊपर कुर्सी मारी और उन्हें जमीन पर उठाकर पटक दिया। 

कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि  किसी पक्ष ने मुकदमा लिखने की तहरीर अभी तक नहीं मुझे दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने कहा कि यदि पार्टी का कोई नेता दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए यह तो तू को लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें -पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त जारी, 8 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में भेजे गए 16 हजार करोड़ रुपये

संबंधित समाचार