FIFA Award : लियोनेल मेस्सी बने 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, एम्बाप्पे-बेंजेमा को पछाड़ा
पेरिस। विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़ कर फीफा (फुटबॉल संघों का अंतरराष्ट्रीय महासंघ) सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (2022) का पुरस्कार अपने नाम किया। महिला वर्ग में स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
कतर में एम्बाप्पे की टीम फ्रांस के खिलाफ रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मेसी ने सोमवार रात को आयोजित कार्यक्रम में पिछले 14 साल में सातवीं बार फीफा पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने अपने रिकॉर्ड पांचवें प्रयास में विश्व कप का खिताब जीता था।
Lionel Messi: #TheBest FIFA Men's Player 2022 ✨ pic.twitter.com/kjv151Pxuu — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) February 28, 2023
फीफा के 211 सदस्य देशों के कोच और कप्तान के साथ चुने पत्रकारों और प्रशंसकों की समिति ने इन तीन खिलाड़ियों की अंतिम सूची को चुना था। फीफा पुरस्कार के मतदान में मेसी को 52 अंक, विश्व कप के गोल्डन बॉल विजेता कीलियान एम्बाप्पे को 44 और करीम बेंजेमा को 34 अंक मिले। पिछले दो साल में फीफा पुरस्कार जीतने वाले रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस साल के पुरस्कार के लिए 14 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में जगह नहीं मिली थी। मेसी ने इसके साथ ही 16वीं बार पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह बनाकर रोनाल्डो के साथ साझा किए गए रिकॉर्ड को तोड़ा दिया।
Leo Messi: "I would like to thank my colleagues without them, I would not have reached this place. This year was a dream for me, through which I was able to achieve my dream that I have strived for for years." 🐐🇦🇷🫶🏻 pic.twitter.com/lbIezQ62p1
— Leo Messi 🔟 (@WeAreMessi) February 27, 2023
इस टीम में बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस, मोरक्को के अशरफ हकीमी, पुर्तगाल के जोआओ कैंसेलो, नीदरलैंड के वर्जिल वैन डिज्क, बेल्जियम के केविन डी ब्रुइन, क्रोएशिया के लुका मोड्रिच, ब्राजील के कासेमीरो, नॉर्वे के एर्लिंग हालांड और फ्रांस के एम्बाप्पे तथा बेंजेमा शामिल है। पुटेलस ने अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन और इंग्लैंड की बेथ मीड को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता।
ये भी पढ़ें : ENG vs NZ : न्यूजीलैंड ने रोमांचक टेस्ट में इंग्लैंड को एक रन से हराया, आखिरी मोमेंट पर पलटी बाजी