कानपुर: मासूम बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंका, परिजनों ने पुलिस पर लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के रैपुरा गांव में तीन से लापता छह साल की मासूम का शव मंगलवार शाम को खेत में क्षत विक्षत मिला। शौच के लिए खेत गए बच्चे को मासूम का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना देने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर गांव में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तीन लोगों को हिरासत में लिया। शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटा। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पर साक्ष्य संकलित किए।  परिजनों ने गांव के ही एक परिवार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 

रैपुरा गांव निवासी पंकज संखवार की छह वर्षीय पुत्री जान्हवी शनिवार शाम को लापता हो गई थी। काफी देर तक गांव में ढूंढने के बाद देर रात परिजनों ने सजेती थाने में गांव के ही सुल्तान, चंद्रभान, सुधा व रामप्रकाश (सभी आरोपी एक ही परिवार के) के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस व परिजन लगातार मासूम की तलाश कर रहे थे।

सोमवार को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा व एसीपी घाटमपुर रैपुरा गांव पहुंच कर मामले की जांच कर परिजनों को आश्वासन देकर सजेती थाना प्रभारी को सकुशल बच्ची बरामद करने का निर्देश दिया था। मंगलवार शाम को गांव के पास ही स्थित खेत में शौच को गए बच्चे को जान्हवी का क्षत विक्षत शव मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मासूम का शव मिलने पर गांव में हडंकप मच गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा, इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने एकत्र किए। मामले में डीसीपी दक्षिण सलमान ताज पाटिल ने बताया कि संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चोरी करने पर पड़ोसी से हुआ था विवाद
पंकज संखवार की चाची शकुंतला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। कुछ दिन पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी हुई थी। चोरी का सामान पड़ोसी चंद्रभान के घर रखे होने की जानकारी पर पंकज ने चंद्रभान के घर की तलाशी ली थी। जिस पर चोरी हुआ सामान चंद्रभान के घर से बरामद हुआ था। जिस पर पंकज का चंद्रभान व उसके परिवार से विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची थी।

पुलिस लापरवाही न करती तो बच जाती बेटी की जान
मासूम जान्हवी का शव मिलने पर  मां सोनी चीत्कार मारती हुई बेसुध हो गई। होश में आने के बाद बोली मेरा बउआ चला गया…. पुलिस अधिकारियों को देखते हुए बोली की इन्ही की लापरवाही से मासूम की जान गई है। अगर पुलिस कड़ाई के साथ कार्रवाई तो आज ये घटना देखने को नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें:-उमेश पाल हत्याकांड: सदाकत खान की न्यायिक अभिरक्षा मंजूर, 13 मार्च को होगी अगली सुनवाई

संबंधित समाचार