Kanpur Dehat : थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से बीएससी छात्रा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार किया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में सरसों फसल मड़ाई के दौरान बीएससी की छात्रा थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
 
राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी किसान कपिल देव सिंह अपने खेत में बुधवार को परिवार के साथ थ्रेसर से सरसों की कटाई करा रहे थे। उसकी बेटी वर्षा (20) भी काम में हाथ बंटा रही थी। तभी थ्रेसरिंग के दौरान वर्षा के सिर में बंधा दुपट्टा बाल समेत साॅफ्ट में फंस गया। जब तक ट्रैक्टर बंद किया जाता, तब तक वर्षा का सिर साॅफ्ट में उलझा रहा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल अकबरपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया।
 
मृतका राजपुर स्थित महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पिता कपिल देव सिंह, मां ममता देवी, बड़ी बहन आकांक्षा, भाई सुदामा (16) समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राजपुर थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
 

संबंधित समाचार