बहराइच : भाई की हत्या करने वाला आरोपित भाई और भतीजा गिरफ्तार
देर रात को भाई की पीटकर कर दी थी हत्या
बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर पुलिस ने भाई की पीटकर हत्या करने वाले भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकरौरा के मजरा झाऊपुरवा गांव निवासी चंद्रहास पुत्र देवी शरण का अपने भाई से जमीनी विवाद चल रहा है। इसके लिए चंद्रहास का एसडीएम कोर्ट पर बंटवारे को लेकर बाद भी चल रहा है।
मंगलवार रात नौ बजे चंद्रहास का भतीजा मालिक राम वर्मा और भाई राजेश कुमार ने लाठियों से पिटाई की। चोट अधिक लगने से चंद्रहास की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शुक्ला और दिनेश कुमार की टीम ने मालिकराम और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कहीं नहीं हुई सुनवाई, मिली मौत
मृतक चंद्रहास अपने भाई से जमीन बंटवारे के लिए एसडीएम कोर्ट पर वाद दायर कर रखा था। इतना ही नहीं जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। पुलिस को भी पत्र दिया। लेकिन हल्का लेखपाल ने बिना जांच और जमीन बंटवारे के ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी। हिस्से में बंटवारे को लेकर अंत मे चंद्रहास को जान गंवानी पड़ी।
यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : गमछे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव
