बरेली: संविदा शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र नहीं लेंगे कॉलेज
बरेली,अमृत विचार। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान उनके मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कराने को नियम विरुद्ध माना है। स्पष्ट किया है कि कोई भी संस्थान शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र जमा नहीं कराएगा। दूसरा-नियुक्ति के संबंध में सभी शर्तें स्पष्ट करनी होंगी। निर्देशित किया …
बरेली,अमृत विचार। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान उनके मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कराने को नियम विरुद्ध माना है। स्पष्ट किया है कि कोई भी संस्थान शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र जमा नहीं कराएगा। दूसरा-नियुक्ति के संबंध में सभी शर्तें स्पष्ट करनी होंगी। निर्देशित किया है कि यूजीसी व उच्च शिक्षा विभाग के नियमों के अंतर्गत नियुक्ति की जाए। शिक्षकों की शिकायत पर ही यूजीसी ने संज्ञान लिया है।
शिक्षकों यूजीसी को भेजी शिकायत में कहा था कि संस्थान उनके मार्कशीट, डिग्री रख लेते हैं। इस बीच जब कहीं दूसरी नौकरी के आवेदन करते। तब कॉलेज मूल प्रमाण पत्र समय पर नहीं देते। इस तरह एक अच्छा अवसर खो जाता है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रूटा) के महामंत्री टीएस चौहान यूजीसी के इस निर्णय को आवश्यक बताते हैं। वह कहते हैं कि संविदा की नौकरी में मूल प्रमाण पत्र लिए जाना उचित नहीं है। इसके बावजूद कॉलेज उनके प्रमाण पत्र जमा करा लेते हैं। रुविवि की कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय ने बताया कि यूजीसी का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने पर महाविद्यालयों को इससे अवगत कराया जाएगा।
