बरेली: आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की मांग, जुनैद और नासिर के हत्यारों को फांसी दो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमिका पहाड़ी गांव से 16 फरवरी 2023 को अपहरण करके, कथित गोरक्षकों द्वारा नासिर और जुनैद की निर्मम पिटाई और फिर उन्हीं की गाड़ी में हरियाणा के भिवानी इलाके में जिंदा जलाने की घटना में अभी तक ना तो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और न ही सरकार ने पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा और राहत प्रदान की है। इस मामले में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

बता दें बीती 8 फरवरी 2023 को आजाद समाज पार्टी ने इस मामले में आपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की थी। लेकिन राजस्थान और हरियाणा सरकारों ने इस प्रकरण में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जिससे प्रतीत होता है कि घटना में सफेदपोश नेता-अधिकारियों और पुलिस/प्रशासन की मिली भगत है। इस मामले में आज फिर आप के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को घटना से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। 

ये भी पढे़ं- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार