बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से बेटी के घर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। जिला बदांयू के थाना दातागंज के गांव बरियारपुर समरेर निवासी 55 वर्षीय पूरन लाल 23 फरवरी को अपनी बेटी के घर बाइक से बिल्सी जा रहे थे। बिल्सी के आसपास उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, बीती रात चार बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- बरेली: टैंकर ने ईको को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

संबंधित समाचार