बरेली: उत्तराखंड की मंत्री के फार्म हाउस से मछलियां चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उत्तराखंड की मंत्री के फार्म हाउस से रात में चोर मछलियां चोरी करके ले गए। फार्म हाउस के प्रबंधन की शिकायत के पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पहले इसी फार्म हाउस पर काम करता था। बीते दिनों उसने वहां नौकरी छोड़ दी थी। अब पुलिस उसकी तलाश कर …

बरेली,अमृत विचार। उत्तराखंड की मंत्री के फार्म हाउस से रात में चोर मछलियां चोरी करके ले गए। फार्म हाउस के प्रबंधन की शिकायत के पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पहले इसी फार्म हाउस पर काम करता था। बीते दिनों उसने वहां नौकरी छोड़ दी थी। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इज्जतनगर के अहलादपुर निवासी मदन लाल साहू ने बताया लालपुर में उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य पत्नी पप्पू गिरधारी निवासी ट्यूलिप टावर का लालपुर में फार्म हाउस है। वह वहां पर प्रबंधक है। फार्म हाउस में गाय, भैस और मछली पालन होता है। कुछ समय पहले ही तालाब में तीस हजार मछलियां छोड़ी गई थी‍ं। रात में बारादरी के अशोक सम्राट नगर निवासी विश्राम सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मछलियों को चोरी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को मदन लाल ने इज्जतनगर पुलिस से इसकी शिकायत की। देर शाम पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आरोपी पहले वहां कर चुका है काम
पुलिस की जांच में पता चला है कि विश्राम सिंह पहले इसी फार्म हाउस में काम करता था। उसने लंबे समय तक यहां पर काम किया है। बाद में उसने काम छोड़ दिया। कुछ समय पहले वह वहां घूमता देखा गया था।

लंबे समय से हो रही है चोरी
तालाब से एक साथ इतनी मछलियों को चोरी करना संभव नहीं है, इसलिए माना जा रहा है कि चोर मौका पाकर लंबे समय से यह काम कर रहा होगा। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि फार्म हाउस के आस-पास का रहने वाला कोई और इसमें शामिल तो नहीं है।

“फार्म हाउस के तालाब से मछली चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” -केके वर्मा, इंस्पेक्टर, इज्जतनगर

संबंधित समाचार