लखनऊ: LPG सिलेंडर के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने चूल्हा जलाकर जताया विरोध
अमृत विचार, लखनऊ। होली के त्योहार से पहले रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हो गया है। सरकारी गैस कंपनी ने घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 350 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। वहीं गैस सिलेंडर में बढ़ी कीमतों को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बता दें कि गैस सिलेंडर के दामों को लेकर राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय से विधानसभा के लिए विरोध मार्च निकाला। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस उन्हें बैरिकेटिंग करके विधान सभा जाने से रोक दिया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में गैस सिलेंडर लेकर सरकार के विरोध में खूब जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटियां सेकते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है सरकार ने जो गिफ्ट दिया है उसे वापस ले लें। दवाइयों में मंहगाई, शिक्षा में मंहगाई, गैस सिलेंडर में मंहगाई, बिजली में मंहगाई जैसे गिफ्ट जो सरकार होली के मौके पर दे रही है जनता चाहती है कि सरकार उसे वापस कर ले।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : त्रिपुरा, नागालैंड में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में मनाया जश्न
