लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने पुलिस को दिया जवाब, कहा- नियम संगत नहीं है हमें दी गई नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर/लखनऊ। प्रसिद्ध लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने कानपुर पुलिस द्वारा दी गई नोटिस का जवाब 5 पन्नों में भेजा है। इसमें लोक गायिका ने कहा है कि कानपुर देहात पुलिस द्वारा दी गई नोटिस नियम संगत नहीं है। कारण है कि उनके खिलाफ कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है।

 बता दें कि यूपी में का बा पार्ट-2 गाने में लोक गायिका ने कानपुर हादसे का वर्णन किया था जिसमें मां बेटी की मौत हो गई थी। इसी मामले में कानपुर देहात पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को 7 सवालों का नोटिस जारी किया था। यह नोटिस लोक गायिका के अंबेडकरनगर जिले के शहजादपुर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी वाले ससुराल के पते पर भेजी गई थी। 

इसी नोटिस के जवाब में लोक गायिका ने 5 पन्नों का जवाब दिया है जिसमें नोटिस को ही नियम विरुद्ध बताया है। लोक गायिका का कहना है कि उसके खिलाफ कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है। ऐसे में नोटिस दिया जाना न्याय संगत नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने कई गानों का उदाहरण देते हुए कहा है कि ऐसे गानों से किस की भावना आहत हुई है और किस शब्द से हुई है यह भी नहीं  बताया गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: विकास कार्यों के लिए बनी कमेटी को सौंपी गई कमान, यूक्रेन से गांव की प्रधानी कर रही थी छात्रा

संबंधित समाचार