हरदोई: विकास कार्यों के लिए बनी कमेटी को सौंपी गई कमान, यूक्रेन से गांव की प्रधानी कर रही थी छात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/ बिलग्राम। यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही साण्डी ब्लॉक की ग्राम पचायत तेरवा पुरसौली की प्रधान के अधिकार सीज होने के बाद वहां विकास कार्यों के लिए कमेटी का गठन किया गया है। एसडीएम बिलग्राम की मौजूदगी में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई।

बताते चलें कि साण्डी ब्लाक की ग्राम पंचायत तेरवा पुरसौली की ग्राम प्रधान वैशाली यादव यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। पिछले साल वहां रूस के साथ लड़ाई छिड़ जाने से तमाम भारतीय वहां फंस गए थे। कुछ वापस लौट आए थे। वहां फंसे भारतीयों मे वैशाली भी शामिल थी। इसका पता होते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। वैशाली को वापस बुलाया गया। वैशाली यूक्रेन से स्वदेश आई।

उसी बीच प्रधान का इस तरह से यूक्रेन में रहने पर विकास कार्यों पर सवाल खड़े हो गए। डीएम ने सारे मामले की जांच कराई, उसके बाद ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए। गुरुवार को एसडीएम बिलग्राम अभिषेक कुमार की मौजूदगी में सभी 13 सदस्यों की बैठक बुलाई गई।जिसमें सत्येंद्र को विकास कार्यों की कमेटी का संचालक सदस्य चुना गया, साथ ही रीना और रमेश को सह संचालक बनाया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत रजनीकांत त्रिवेदी समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पति ने नाराज पत्नी ने मायके में फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार