बरेली: चोरी की स्कूटी के साथ दो युवक गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी पुलिस ने दो युवकों को चोरी की स्कूटी और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक किला क्षेत्र के रहने वाले हैं। अपराधों को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बारादरी पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। 

पुलिस ने दो युवकों को चोरी की स्कूटी, एक चाकू और 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान पता चला कि 19 वर्षीय शाहनवाज निवासी लीची बाग थाना किला, वही दूसरा युवक 22 वर्षीय आरिफ निवासी साहूकारा थाना किला का रहने वाला है। गिरफ्तारी टीम में राम रतन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विशाल, धीरेंद्र और बलवीर रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली : होली में केमिकल युक्त रंगों से बचें, करें हर्बल रंगों का इस्तेमाल, जानिए डॉक्टर की राय

संबंधित समाचार