बरेली: गर्मी का कहर शुरू होने से पहले बढ़े पंखों के रेट, पांच फीसदी तक का हुआ इजाफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ठंड का मौसम जा चुका है, गर्मी आ चुकी है। जिसको लेकर अब बाजार गर्म हो चुका है। शहर में अब इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वालों ने पंखें, कूलर आदि की नई वैरायटी मंगा ली हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी इन इलेक्ट्रॉनिक सामान के रेट बढ़ गए हैं। इस बार पंखों की क्वालिटी स्टार के नाम से दी गई है। दुकानदारों की माने तो नई नीति लागू होने से ग्राहक की जेब पर इसका खासा असर पड़ेगा। 

इस बारे में रोडवेज के दुकानदार सौरभ भसीन ने बताया कि पंखों के रेड बढ़कर आए हैं इस नई पॉलिसी में पंखों के स्टार रेटिंग फस्ट स्टार से शुरू होकर फाइव स्टार तक है। इस वजह से पंखों के रेट बढ़े हुए हैं। आगे भी रेट बढ़ने के चांस हैं। एक से लेकर पांच फीसदी तक रेट बढ़ने से ग्राहकों पर इसका खासा असर पड़ेगा। वहीं बैटरी के रेट भी पांच फीसदी तक बढ़े हैं। स्क्रैप के रेट भी बढ़ने से ग्राहक को इसका कुछ फायदा जरूर मिलेगा। लेकिन उनसे छोटे दुकानदार इसका फायदा ले लेते हैं। ग्राहक को इसका पता ही नहीं चलता।

यह भी पढ़ें- बरेली: किन्ररों ने काट दिया शख्स का प्राइवेट पार्ट, इस तरह वारदात को दिया अंजाम

संबंधित समाचार