त्रिपुरा: नई सरकार की आठ मार्च को शपथ लेने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला। त्रिपुरा में आठ मार्च को नई सरकार के शपथ लेने की संभावना जतायी गयर है। राजभवन में राज्यपाल रमैश बैस को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद शुक्रवार को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेतृत्व वाली सरकार के निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे तीन वाहनों में लगायी आग

डॉ. साहा ने कहा, “भाजपा को नयी सरकार के गठन के लिए पूर्ण बहुमत मिला है और उसकी सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीती है जिसके बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की संख्या 33 हो गयी है। हमें उम्मीद है कि नयी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में त्रिपुरा के समावेशी विकास के लिए अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।”

डॉ. साहा ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के नेता चयन किया जाएगा। इसके बाद सरकार के गठन का दावा किया जाएगा। फिर शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा सभी औपचारिकताओं के बाद की जाएगी।

पार्टी के सूत्रों ने हालांकि कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों के नेताओं और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के साथ नयी दिल्ली में एक बैठक बुलाई और राज्यों में मंत्रिमंडलों के गठन का फैसला किया और आगामी सरकार के लिए रणनीतियों को अंतिम रूप दिया गया है। 

ये भी पढ़ें - क्वाड विदेश मंत्री: आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए की कार्यकारी समूह गठित करने की घोषणा 

संबंधित समाचार