गौतम बुद्ध नगर : दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार, 18 बच्चों की मौत पर हुई कार्रवाई, उज्बेकिस्तान सरकार ने लगाये थे गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक नाम की कंपनी के तीन अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कंपनी के मालिक और सचिव की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि जब से कंपनी पर उज्बेकिस्तान सरकार ने गंभीर आरोप लगाये। उसके बाद से ही कंपनी के मालिक और उसके अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई थी।

दरअसल, बीते दिसम्बर महीने में भारतीय कफ सिरप की गुणवत्ता पर उज्बेकिस्तान सरकार ने सवाल उठाये थे। उज्बेकिस्तान सरकार का आरोप था कि भारत में बने कफ सिरप पीने से वहां के करीब 18 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद कंपनी की तरफ से भेजे गये  Doc-1 Max टैबलेट और सिरप का नमूना उज्बेकिस्तान सरकार ने जांच के लिए भारत भेजा। यहां पर हुये जांच में नमूने फेल हो गये। कफ सिरप मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद गाजियाबाद ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मैरियन बायोटेक कंपनी के तीन अधिकारियों को धरदबोचा है।

बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक जया जैन और सचिन जैन फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। कंपनी दर्दनिवारक और बुखार की दवाओं के साथ एंटीबॉयोटिक दवा बनाती है।

यह भी पढ़ें : जलवायु परिवर्तन पर्यावरण की एक वैश्विक समस्या : प्रो. राजीव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BREAKING: Ayodhya Ram Mandir ट्रस्ट में बड़ा बवाल... चंपत राय का इस्तीफा कन्फर्म, दान चोरी केस में SIT की बड़ी कार्रवाई
गोंडा : स्टेशन यार्ड में टॉवर वैगन से कॉपर केबल काटता युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 केबल बरामद
India vs Australia Women T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला: सेमीफाइनल की रेस में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ सबसे बड़ा पाप, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चढ़ावा चोरी करने वालों को बताया 'चोर-डकैत'
Saharanpur News : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता! चार माह में 100 से अधिक मौतों ने बढ़ाई चिंता