अयोध्या: सप्ताह का चैम्पियन बना प्राथमिक विद्यालय पारा गरीबशाह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/ अयोध्या, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से चल रहे चैंपियनशिप आफ द वीक प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को इस सप्ताह का चैंपियनशिप आफ द वीक प्राथमिक विद्यालय पारा गरीब शाह को मिला है। 
   
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा किया है। विद्यालय के शिक्षकों की टीम भावना व पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के कारण चयनित कर पुरस्कृत किया गया है। प्रधानाध्यापक  मुहम्मद शकील ने बताया कि एसआरजी अंबिकेश त्रिपाठी एआरपी डॉ अंजनी रंजन जायसवाल, संतोष गुप्ता मुकेश मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण व सहायक अध्यापक  अरुण कुमार, साधना वर्मा, पंकज कुमार निषाद, काजल सिंह, सुशीला शिक्षा मित्र सरयू प्रसाद वर्मा के सहयोग व समर्पण के कारण ही विद्यालय को चुना गया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर भिड़े तीन वाहन, दो लोग घायल

संबंधित समाचार