Kanpur Crime : इंस्टाग्राम से दोस्ती दुष्कर्म में जाकर हुई खत्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाए, दोस्तों के आगे भी परोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में डॉक्टर दंपति की बेटी से दुष्कर्म।

कानपुर में इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद आरोपी ने डॉक्टर दंपति की बेटी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के दौरान अश्लील वीडियो भी बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने किशोरी को दोस्तों के आगे भी परोसा। परिजनों ने बर्रा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

कानपुर, अमृत विचार। इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद युवक ने किशोरी को हुक्का बार बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। किशोरी के बेसुध होने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर दोस्तों को सौंप दिया। विरोध करने पर युवक के दोस्तों ने जमकर पीटा। किसी तरह जान बचाकर भागी पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
 
बर्रा थानाक्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि पुत्री की जरौली निवासी विनय ठाकुर से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। शुक्रवार को विनय ने पुत्री को कर्रही स्थित एमजी कैफे में मिलने के लिए बुलाया, जहां विनय ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन पिला दिया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान युवक ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक नाबालिग को सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से मौजूद विनय के साथी अजय व अमन सेंगर व चार से पांच अन्य युवकों ने उसके के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
 
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। किशोरी ने किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बर्रा थाने में युवक व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बर्रा थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक व उसके साथियों की तलाश जारी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

संबंधित समाचार