Kanpur Accident : ट्रक कार को टक्कर मारकर 100 मीटर तक घसीटता चला गया, तीन की मौत
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में हुआ हादसा।
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में ट्रक कार को टक्कर मारकर 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident सजेती थानाक्षेत्र अंतर्गत एक हृदय विदारक हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारते हुए सौ मीटर तक घसीटते चला गया। हादसे में कार सवार दो लोगो की मौके पर मौत हो गई वही तीसरे ने अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। इस दौरान रहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर सूचना परिजनों को दी।
जिला औरैया के अजीतमल निवासी (28 वर्षीय)नरेंद्र कुमार एमसीएल गैस कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत थे। रविवार दोपहर जिला कन्नौज के जनखत जिंदापुर निवासी तिर्वा उन्नत किसान प्रोडयूसर कंपनी के मालिक (31 वर्षीय) अनिल कुमार और इसी कंपनी के सीईओ तिर्वा जवाहर नगर निवासी (59 वर्षीय) उमेश चंद्र के साथ तिर्वा से सजेती स्थित एकलव्य इंटर कॉलेज में आयोजित किसानों के साथ बैठक में शामिल होने आ रहे थे, जैसे ही उनकी एक्सयूवी कार कानपुर-सागर हाईवे पर सजेती थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा मोड़ के पास पहुंची ही थी।
तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए लगभग सौ मीटर तक घसीट दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे में कार सवार नरेंद्र कुमार व अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। रहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की पीएनसी एंबुलेंस की मदद से नाजुक हालत में उमेश को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही तीसरे व्यक्ति उमेश ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सजेती थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके द्वारा तहरीर देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
