सरकारी नौकरी : CSIR में बनना है साइंटिस्ट तो ये मौका जाने ना दें , यहां देख लें पूरी डिटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकारी साइंटिस्ट बन करना चाहते हैं देश की सेवा, तो ये खबर आपके लिए है। (Council of Scientific and Industrial Research) CSIR-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, CSIR ने साइंटिस्ट GR.IV के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 मार्च 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल
यह भर्ती अभियान वैज्ञानिक GR.IV (2) के 11 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जाएं। 
फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, Click here to Apply online for the Posts of Scientifics
अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
फिर दस्तावेज अपलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Click here for the direct link to apply

ये भी पढ़ें : बरेली: तीन चरणों में होगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, 15 तक ऑनलाइन पंजीकरण