भू-माफिया को सिखाएं करारा सबक :CM योगी आदित्यनाथ  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जनता दर्शन में सीएम ने सुनी 500 लोगों की समस्याएं, कार्रवाई के दिए निर्देश

गोरखपुर, अमृत विचार। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह हर हाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू माफिया अवैध कब्जा न कर पाए। इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए। जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 

11 (82)

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्यवाही का भरोसा दिया। 

ये भी पढ़ें -गोरखपुर: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि 

संबंधित समाचार