सुलतानपुर: पूर्व प्रधान के पुत्र पर बदमाशों ने चाकू से किये कई वार, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बल्दीराय, सुलतानपुर। अज्ञात बदमाशों ने सोमवार रात घर में घुसकर पूर्व प्रधान के पुत्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। खून में लथपथ युवक को परिजन लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। घटना बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इसौली ग्राम सभा की है। 

जहां गांव निवासी रमेश कुमार श्रीवास्तव के घर अज्ञात बदमाश सोमवार की देर रात घर के पीछे के रास्ते से बांस लगा कर चढ़े और घर में सो रहे रमेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र राज किशोर श्रीवास्तव के ऊपर चाकुओं से वार किया गया।  जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। रमेश ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसे  सुनकर परिजनों की नींद टूटी। 

इस पर परिजनों ने गुहार मचाया तो स्थानीय लोग दौड़े। इसी बीच बदमाश छत से कूदकर फरार हो गए। उधर गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

वहीं बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। उसी  के आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Fire in Bahraich: जल निगम के गोदाम में बड़ा अग्निकांड, आग बुझाने में जुटे हैं फायर फाइटर- देखें Video

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म