दिल्ली: एम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी, फांसी पर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक डॉक्टर ने दक्षिणी दिल्ली के गौतमनगर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर हौजखास पुलिस को गौतमनगर के एक बंद घर से बदबू आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस …

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक डॉक्टर ने दक्षिणी दिल्ली के गौतमनगर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर हौजखास पुलिस को गौतमनगर के एक बंद घर से बदबू आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा एक शख्स पंखे से लटका हुआ था और घर अंदर से बंद था। लाश से सड़ने की बदबू आ रही थी।

उन्होंने कहा कि शव की पहचान डॉ.मोहित सिंगला (40) के रूप में हुई है। वह एम्स के पीडियाट्रिक्स विभाग में कार्यरत थे। वह आखिरी बार मंगलवार को ड्यूटी पर आए थे। अधिकारी के अनुसार डॉ. मोहित चंडीगढ़ के पंचकुला का रहने वाले थे और 2006 से अकेले रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार