रामपुर : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत...परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहजादनगर (रामपुर), अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया। सड़क हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। 

हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित बाईपास जीरो पॉइंट पर गुरुवार देर रात का है। क्षेत्र के ही ककरोआ गांव निवासी राकेश राठौर पुत्र बेदराम राठौर अपने साथी शंकरलाल पुत्र डोरीलाल के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से गया था। जब राकेश देर रात रामपुर से अपने घर जा रहा था तो दोनों लोग हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है। कि जैसे ही राकेश की बाइक शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर पहुंची तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना शहजादनगर पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब तक दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसी तरह दोनों मृतकों की शिनाख्त की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की सूचना मिले दोनों परिवारों में चिखपुकर मचने लगी और कोहराम मच गया।  सूचना मिलते ही दोनों परिवार उल्टे पांव घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। लेकिन जब तक वह घटनास्थल की पर पहुंचे तब तक पुलिस ने दोनों के शव को हाईवे से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे में हुए दो लोगों की मौत से  परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें :  रामपुर: केसरपुर में युवक पर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां, पिकअप में डाल ले गए हमलावर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन