बहराइच: मंदिर में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़, गांव में तनाव, सीओ ने मौके का किया निरीक्षण
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के थैलिया गांव स्थित शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। साथ ही गांव में पुलिस को तैनात कर दिया है। खबर के मुताबिक खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत थैलिहा गांव में भगवान शिव शंकर का मंदिर स्थित है। मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ शुक्रवार सुबह की।

इसकी जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सीओ महसी जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट सत्येंद्र बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की नजाकत को समझते हुए सीओ महसी ने खुद कमान संभाली और स्थिति को सामान्य किया।
मंदिर के टूटे हुए अवशेष को स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से सही करवाने का प्रयास किया जा रहा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने मंदिर में छेड़छाड़ की थी। मौके पर पुलिस बल तैनात है। स्थिति सामान्य कोई तनाव की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल निरंतर निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें:-Yogi Cabinet: लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
