अयोध्या: राम वनगमन मार्ग से लक्ष्मीदासपुर संपर्क मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू, पहले दिन हुई साफ-सफाई
पूराबाजार, अयोध्या। क्षेत्र के राम वनगमन मार्ग से लक्ष्मीदासपुर संपर्क मार्ग के मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क की मरम्मत के लिए शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी ने कवायद शुरू कर दी है। पहले दिन सड़क की साफ-सफाई के लिए मजदूर लगाए हैं।
क्षेत्र के रहने वाले लाल बहादुर वर्मा, नंगू वर्मा, राम जन्म वर्मा, दयाशंकर दुबे, सियाराम, दिलीप राय, दिनेश मौर्या, कप्तान राय, श्रीकृष्ण, देवी प्रसाद, चंद्रिका राय, राम शंकर राय, द्वारका प्रसाद मौर्या व आशाराम का कहना है कि विकासखंड पूराबाजार क्षेत्र के राम वनगमन मार्ग से लक्ष्मीदासपुर मार्ग काफी दिनों जर्जर हो गया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था।
उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे अब लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां नहीं झेलनी पड़ेंगी। उन्होंने बताया कि सड़क की साफ-सफाई के लिए मजदूर लगे हैं, जल्द ही सड़क बन कर तैयार होगी तो आसपास के लोगों को तो सहूलियत मिलेगी साथ ही आने-जाने वाले राहगीरों को भी गड्ढायुक्त सड़क से निजात मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें:-भाजपा नेता का बड़ा बयान, कहा- मुख्तार और अतीक से बड़ा माफिया है ओपी राजभर
