बहराइच: अपात्रों को मिल रहा आवास योजना का लाभ, प्रधान और VDO पर मिलीभगत का आरोप लगा महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मुनीमपुर कला गांव निवासी सैकड़ों महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया। सभी का कहना है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से अपात्रों को आवास दिया जा रहा है। महसी तहसील अंर्तगत ग्राम पंचायत मुनीमपुर कला गांव की महिलाएं और पुरुष शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि ग्राम प्रधान जो पात्र हैं, उनके नाम काटकर अपने चहेते अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे रहा है। जबकि कई ऐसे लोग हैं, जो फूस के मकान में रहने को मजबूर है। लेकिन उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार को ग्राम विकास अधिकारी भी बढ़ावा दे रहे हैं। 

इसके अलावा सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय देने में भी भेदभाव करने का आरोप लगाया। सभी ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को दिया। इस दौरान जय कला, मिठाना देवी, राम कुमार, विमलावती, जगदीश, जानकी, सावित्री देवी, कोयलावती और सुंदर पति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर में बोले भूपेंद्र सिंह चौधरी- सपा के षड्यंत्र की वजह से निकाय चुनाव में हुई देरी

संबंधित समाचार