रायबरेली : विश्व गुर्दा दिवस पर डॉक्टरों ने लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में डीसीडीसी के द्वारा गुरुवार को वर्ल्ड किडनी दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्य रहे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएमएस ने कहा कि मरीज समय के अनुसार डायलिसिस करवाते रहें और जिला अस्पताल में डॉक्टर से उचित सलाह लेते रहे।

वही सेंटर की डॉ कायनात समीर ने बताया कि मरीजों को इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए समय-समय पर डायलिसिस और खाने पीने में पूर्णतया ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान सेंटर मैनेजर प्रिया कुमारी ने बताया कि हमारे यहां कुल दस मशीनें है, जिसमें एक मशीन जो हेपेटाइटिस पॉजिटिव मरीजो की डायलिसिस किया जाता है, हर माह लगभग 8 सौ डायलिसिस होती हैं।

इस सुविधा से पूरे जिले में मरीजों को निशुल्क डायलिसिस कराने से काफी राहत होती है। इस मौके पर सेंटर के स्टाफ शुभम यादव, अरमान, आसिफ, फैजान, फूलचंद, समरजीत यज्ञ, मनिहारी, सुशीला, विक्रम, रोशनी, अरविंद सिंह व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बहराइच : रंजिश में ग्रामीण को पीटा, गर्दन कटी

संबंधित समाचार